मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही Air India के विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, दिल्ली किया गया डायवर्ट

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air India Flight Bomb threat: एयर इंडिया के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया. यह  विमान विमान मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहा था. लेकिन विमान में बम के होने की धमकी के बाद इसे दिल्ली एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया. फिलहाल, अधिकारियों का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और आगे की जांच जारी है.

उन्‍होंने बताया कि इस वक्‍त विमान नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर है और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है.

विमान में 135 लोग थे सवार

बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI 657 में 135 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे. सभी को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है और विमान को आइसोलेशन बे में रखा गया है.

सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश लिया एक्शन

वहीं, एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई से जेएफके के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई119 को विशेष सुरक्षा अलर्ट मिला. सरकार की सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश पर उसे दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया. उन्‍हानें आगे कहा कि सभी यात्री विमान से उतर चुके हैं और दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल पर हैं.

इसे भी पढें:-‘तेरी फिल्म बनवा दूंगा…’, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने बाबा सिद्दीकी को दी थी धमकी

Latest News

रूस से अमेरिकी नागरिक स्टीफन हबर्ड बिना शर्त र‍िहा, ट्रंप बोले- मैंने राष्ट्रपति पुतिन से किया था अनुरोध

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस ने अमेरिकी नागरिक स्टीफन हबर्ड को उनके अनुरोध पर...

More Articles Like This

Exit mobile version