Amarnath Yatra: आज 3 लाख से पार हो सकता है बाबा बर्फानी के दर्शनार्थियों का आंकड़ा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है. रोजाना देशभर से हजारों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर में पहुंच रहे हैं. रविवार को दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा तीन लाख के पार होने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच शनिवार को 14200 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका था. अब तक 2,93,929 श्रद्धालु भोले भंडारी के समक्ष शीश नवा चुके हैं. आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 183 छोटे-बड़े वाहनों में 4669 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हुए.

बर्फानी बाबा के दरबार में जल्द पहुंचने को लेकर उत्साहित दिख रहे श्रद्धालु
बर्फानी बाबा के दरबार तक जल्द से जल्द पहुंचने को लेकर श्रद्धालु में उत्साह दिखाई दे रहा है. जम्मू में स्थापित केंद्रों पर टोकन पाने और तत्काल पंजीकरण के लिए तड़के ही श्रद्धालुओं का आने का क्रम शुरु हो जा रहा है. इनमें बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी हैं, जिन्होंने अग्रिम यात्री पंजीकरण करवा लिया है, लेकिन वे तत्काल पंजीकरण करवाकर जल्दी जाने को ब्याकुल हैं. आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बालटाल के लिए 74 छोटे बड़े वाहनों में 1630 यात्री रवाना हुए. इनमें 1068 पुरुष, 546 महिलाएं, 16 बच्चे शामिल रहे. इस जत्थे में कोई भी साधु शामिल नहीं हुआ.

Amarnath Yatra: The number of visitors to Baba Barfani may cross 3 lakh today

इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 109 छोटे-बड़े वाहनों में 3039 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हुए. इसमें 2350 पुरुष, 584 महिलाएं, 7 बच्चे, 96 साधु और 2 साधवी शामिल रहे. 19 अगस्त को अमरनाथ यात्रा संपन्न होगी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version