PM Modi के 12 साल के नेतृत्व को अमेर‍िक‍ियों ने बताया परिवर्तनकारी, ग्लोबल लीडर्स ने दी बधाई

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Government 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित पीएम बनकर इतिहास रच दिया है. उनके इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दुनियाभर के दिग्गज बधाई दे रहे हैं. अमेरिका के कई लॉमेकर्स, उद्योग जगत के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी.

अमेरिकी सीनेटर ने दी बधाई

अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई. 4,399 दिनों का यह नेतृत्व 1.4 अरब लोगों के विश्वास और लगातार तीन लोकतांत्रिक जनादेशों का परिणाम है.”

पीएम मोदी की सराहना की PM Modi Government 12 Years

जॉन कॉर्निन ने कहा, “25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक, मोदी का कार्यकाल वास्तव में बदलाव लाने वाला रहा है. अमेरिका और भारत के रिश्ते भी पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे.”

अरुण अग्रवाल ने दी बधाई

इंडियन अमेरिकन सीईओ काउंसिल के सह-संस्थापक और टेक्सास इकोनॉमिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन अरुण अग्रवाल ने कहा, “2026 का भारत, 2014 का भारत नहीं है. यह मानने से इनकार करना मुश्किल है कि आज भारत पहले की तुलना में दुनिया में अधिक मजबूत, प्रभावशाली और सम्मानित स्थिति में खड़ा है.” अरुण अग्रवाल ने कहा, “कई दशकों तक भारत को अपार संभावनाओं वाला देश कहा जाता था. आज दुनिया भारत को उन संभावनाओं को हासिल करते हुए देख रही है.” उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पिछले 12 वर्षों को भारत के तेजी से उभरने और दुनिया की भारत के प्रति सोच बदलने वाले दौर के रूप में याद किया जाएगा.

मैरी मिलबेन ने दी शुभकामनाएं

अमेरिकी सिंगर और भारत समर्थक मैरी मिलबेन ने इसे “एक महान राष्ट्र की लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव” बताया. उन्होंने कहा, “आज मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर दिल से बधाई देती हूं.” अमेरिकी सिंगर ने कहा, “1.4 अरब भारतीयों की प्रगति, एकता और आकांक्षाओं के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और एक मजबूत भारत के लिए आपका स्पष्ट विजन देश में बदलाव के इस दौर को आकार देने में महत्वपूर्ण रहा है.”

पीएम मोदी की भूमिका की सराहना की

मिलबेन ने पीएम मोदी की भूमिका की भी सराहना की. उन्होंने कहा, “मैं अमेरिका-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने में आपके नेतृत्व का सम्मान करती हूं. आपने कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों के कार्यकाल देखे हैं. कुछ के साथ आपके बहुत अच्छे संबंध रहे और कुछ के साथ भी आपने बेहद संतुलित और सम्मानजनक कूटनीति दिखाई. लेकिन हर परिस्थिति में आपने भारतीय जनता के हितों और दोनों देशों के रिश्तों को प्राथमिकता दी.”

ये भी पढ़ें- UP: योगी सरकार तीन तलाक व एसिड पीड़िताओं के पोछेगी आंसू, उठाएगी घर और इलाज की जिम्मेदारी

Latest News

बांदा में हादसा: नदी में डूबकर भाई-बहन सहित तीन किशोरों की मौत, काफी प्रयास के बाद निकाले गए शव

Banda News: यूपी के बांदा से दुखद खबर सामने आई है. सोमवार को यहां हादसा हो गया. चंद्रावल नदी...

More Articles Like This

Exit mobile version