अमेठी में प्याज से लदा ट्रक दो बाइकों पर पलटा, तीन युवकों की दबकर दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Must Read

UP: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में गौरीगंज-सुल्तानपुर मार्ग पर गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ. मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज चौराहा मोड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर दो बाइकों पर पलट गया. ट्रक के नीचे दबने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी

यह हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ट्रक के नीचे दबे युवकों को बाहर निकाला गया. पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर रात को प्रिंस वर्मा (15), सनी वर्मा (25), राजू वर्मा (24) और अजीत वर्मा 2 बाइक से अपने रिश्तेदार ओमप्रकाश वर्मा के घर भंडारे में शामिल होने गए थे और वहीं से वापस अपने घर के लिए जा रहे थे.

बाइक सवार लोग गंभीर रूप से घायल

मुंशीगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज चौराहा मोड़ पर गौरीगंज की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे बाइक सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) और एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया. ट्रक पर प्याज लदा था. थाना प्रभारी ने बताया कि चिकित्सकों ने राजू वर्मा, प्रिंस वर्मा और सनी वर्मा को मृत घोषित कर दिया और अजीत वर्मा का उपचार हो रहा है. ये चारों आपस में रिश्तेदार थे.

ट्रक को कब्जे में लेकर यातायात बहाल

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य स्रोतों की मदद से चालक की तलाश की जा रही है. ट्रक को कब्जे में लेकर उसे मार्ग से हटा कर यातायात बहाल कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें. कॉकरोच जनता पार्टी को दिल्ली HC से तगड़ा झटका, X अकाउंट को फौरन बहाल करने से किया इनकार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This