‘भारत-पाक तनाव’ के बीच विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सुनाया महाभारत का 71वां अध्याय, बोले- ‘शीलं च गुणवान् भवेत्’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
22 अप्रैल को जम्मू-कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान के साथ भारत का तनाव बढ़ता जा रहा है. भारत ने जवाबी कार्रवाई के तहत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया, जिसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे जोश में नजर आए. इस बीच, निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) ने बताया कि महाभारत के 71वें अध्याय में क्या लिखा है. विवेक रंजन ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन परएक पोस्ट शेयर की, जिसमें महाभारत का 71वां अध्याय उल्लेखित है.
उन्‍होंने लिखा, “महाभारत के उद्योग पर्व के 71वें अध्याय में भीष्म कहते हैं, ‘सुवर्णं शुद्धयति वह्निना, नृपः शुद्धयति सेवया। विपत्तौ च नरः शुद्धयति, शीलं च गुणवान् भवेत.’’ संस्कृत में लिखे श्लोक का अर्थ भी उन्होंने समझाया. बोले, जिस प्रकार अग्नि सोने को शुद्ध करती है और सेवा राजा को शुद्ध करती है, उसी प्रकार युद्ध और संकट के समय व्यक्ति का असली स्वभाव सामने आता है. विवेक रंजन अग्निहोत्री अक्सर अपनी बातें खुलकर सबके सामने रखते हैं. भारत सरकार के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उन्होंने भारत सरकार को आगाह करते हुए कहा, यह समय संयम और सतर्कता का है.
उन्होंने भारत सरकार को सावधान करते हुए यह भी बताया कि वह खुद भी सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने से परहेज क्यों कर रहे हैं. विवेक रंजन ने देशवासियों से कहा कि इन मामलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम और निर्णायक नेतृत्व पर छोड़ दें. विवेक रंजन अग्निहोत्री ने आगे कहा कि इस मामले में उनके पास कहने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन वह कहने से बच रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वह नहीं चाहते कि सोशल मीडिया पर शोर हो.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version