Amit Shah ने मराठा आरक्षण पर शरद पवार को घेरा, कहा- ‘महाराष्ट्र में जब-जब…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pune News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने (Amit Shah) रविवार, 21 जुलाई को पुणे में भाजपा महाराष्ट्र के प्रदेश अधिवेशन को संबोधित किया. इस दौरान अमित शाह (Amit Shah) ने शरद पवार पर जोरदार हमला बोला. उन्‍होंने शरद पवार को राजनीति के भ्रष्टाचार का सरगना करार दिया. इसके साथ ही शाह ने उन्‍हें मराठा आरक्षण पर भी घेरा और कहा, उनके समय में ही मराठा आरक्षण को गायब कर दिया गया.

अमित शाह ने कहा कि मैं काफी सोच समझकर बोल रहा हूं कि महाराष्ट्र में जब-जब भाजपा सरकार आती है, मराठा को रिजर्वेशन प्राप्त होता है और जब-जब शरद पवार की सरकार आती है, मराठा रिजर्वेशन गायब हो जाता है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2014 में मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में आपको मराठा आरक्षण मिला और यदि आप मराठा आरक्षण जारी रखना चाहते हैं, तो आपको भाजपा को जिताना होगा.

यह भी पढ़े: सिडनी में ट्रेन की पटरी पर गिरीं बच्चियां, बचाने में पिता और एक बच्ची की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This