’29 नशा तस्करों को मिली सजा…’ अमित शाह का बड़ा ऐलान-तेज करेंगे नशें के खिलाफ अभियान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को घोषणा की कि सरकार देश से नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. साथ ही उन्‍होंने ये भी बताया कि 12 अलग-अलग मामलों में 29 नशा तस्करों को सजा दी गई है, जो सरकार की सख्त जांच प्रक्रिया और प्रभावी रणनीति का नतीजा है.

इसी बीच सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर गृ‍ह मंत्री ने अपने एक पोस्‍ट में लिखा कि-मोदी सरकार नशा तस्करों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगी. ये तस्कर हमारे युवाओं को नशे की लत में डालकर सिर्फ पैसे कमाने के लिए उनका जीवन बर्बाद करते हैं. उन्‍होंने आगे कहा कि हमारी ठोस जांच रणनीति के कारण 29 नशा तस्करों को सजा मिली है. हम इस लड़ाई को और तेज करेंगे और भारत को नशामुक्त बनाएंगे.

नशे के कारोबार पर शिकंजा कस रही सरकार

दरअसल, सरकार और राज्य प्रशासन मिलकर नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रहे हैं. इसी बीच हाल ही में मणिपुर की स्थिति पर हुई समीक्षा बैठक में गृह मंत्री ने कहा कि राज्य में ड्रग कार्टेल (नशा माफिया) को पूरी तरह खत्म किया जाएगा, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं जाएंगे. वहीं, दिल्‍ली में भी सीएम रेखा गुप्‍ता और मंत्री आशीष सूद के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक हुई है, जिसमें नशे के व्यापार पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढें:-PM मोदी ने जामनगर में वनतारा पशु संरक्षण केंद्र का किया दौरा, मुकेश अंबानी का परिवार भी रहा मौजूद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version