Amritsar Crime: आठ तस्कर पुलिस के फंदे में, 11 अध्याधुनिक पिस्तौल और कारतूस बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar Crime: सीमा पार अवैध हथियार तस्करी से जुड़े एक मामले में अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से पुलिस ने 11 अत्याधुनिक पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए हैं.

इस मामले में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बरामद हथियार आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने थे. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे कुछ व्यक्तियों के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े हुए है.

जांच के दौरान यह भी पता चला है कि हथियारों को विभिन्न आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने की योजना थी. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि नेटवर्क का दायरा कितना व्यापक है और इससे अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

इस संबंध में थाना एयरपोर्ट, थाना सदर और थाना छेहरटा में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जांच के दौरान नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान, हथियारों की आपूर्ति के स्रोत और संभावित प्राप्तकर्ताओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है. इसके तहत नेटवर्क के पीछे काम कर रहे अन्य व्यक्तियों की पहचान करने, संपर्क सूत्रों का पता लगाने और आगे की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: निर्जला एकादशी पर बन रहे अत्यंत प्रभावशाली राजयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 25 June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This