CM योगी 25 जून को संतकबीर नगर जाएंगे, 65 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार (25 जून) को शाम के चार बजे संतकबीर नगर के हैंसर बाजार ब्लॉक के बसवारी गांव स्थित बैजूनाथधाम शिव मंदिर में आएंगे. यहां पर वह जनसभा को संबोधित करेंगे. सीएम धनघटा विधानसभा क्षेत्र के लिए दो अरब 24 करोड़ 79 लाख 60 हजार रुपये लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. इसमें 54 करोड़ 42 लाख 11 हजार रुपये लागत के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण, जबकि एक अरब 70 करोड़ 37 लाख 49 हजार रुपये लागत के 48 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे. डीएम ने इस कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 35 अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी है.

डीएम आलोक कुमार ने बताया

डीएम आलोक कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक बिंदुओं पर ध्यान दिया गया है. सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं.

Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This