Anant-Radhika Wedding: शादी को लेकर मुंबई ट्रैफिक में बदलाव, इन रास्तों पर जानें से बचें…

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai Traffic: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी घर फिर शहनाई बजने वाली है. 12 जुलाई को उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ हो रही है. शादी के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक गाइडलाइंस जारी किया गया है. बुधवार 3 जुलाई से ही मामेरू इवेंट के साथ महाजश्‍न की शुरुआत हो चुकी है. मुख्य समारोह 12 जुलाई को मुंबई में आयोजित होने वाला है. इसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर से वीआईपी आएंगे. इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने 12 से 15 जुलाई तक बीकेसी में यातायात से जुड़े गाइडलाइन जारी किए हैं. 12 जुलाई की दोपहर 1 बजे से 15 जुलाई की आधी रात तक बीकेसी परिसर में ये यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे…

मुंबई ट्रैफिक में बदलाव

-लक्ष्मी टावर जंक्शन-धीरूभाई अंबानी स्क्वायर एवेन्यू लेन 3- इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप- डायमंड जंक्शन- होटल ट्राइडेंट से कुर्ला एमटीएनएल तक वाहन यातायात के लिए कोई प्रवेश नहीं होगा. यहां केवल शादी में शामिल होने वाले अतिथियों के वाहनों को ही जाने की अनुमति रहेगी.

-वैकल्पिक रूप से, वन बीकेसी से आने वाले वाहन लक्ष्मी टावर जंक्शन- डायमंड गेट नंबर 8- नाबार्ड जंक्शन से बाएं मुड़ेंगे. डायमंड जंक्शन से दाएं मुड़ सकते हैं और धीरूभाई अंबानी स्क्वायर से बीकेसी की तरफ बढ़ सकते हैं.

-कुर्ला, एमटीएनएल जंक्शन, प्लेटिना जंक्शन, डायमंड जंक्शन से धीरूभाई अंबानी स्क्वायर पर बीकेसी कनेक्टर की ओर जाने वाले ट्रैफिक पर प्रतिबंध रहेगा. यहां भी केवल शादी में आमंत्रित लोगों के वाहन ही जा सकेंगे.

वैकल्पिक रूप से, कुर्ला, एमटीएनएल जंक्शन, प्लेटिना जंक्शन, डायमंड जंक्शन से आने वाले वाहन चालक नाबार्ड जंक्शन पर बाएं मुड़ें सकते हैं. और डायमंड गेट नंबर 8 से आगे बढ़ सकते हैं. ये लक्ष्मी टावर जंक्शन पर दाएं मुड़ सकते हैं और बीकेसी की तरफ आग बढ़ सकते हैं.

-भारत नगर, वन बीकेसी, वी वर्क्स, गोदरेज की तरफ से आने वाले यातायात को जियो कन्वेंशन सेंटर गेट नंबर 23 पर रोक रहेगी. यहां से ट्रैफिक अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, एमटीएनएल जंक्शन की ओर बढ़ सकता है.

-अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बीकेसी कनेक्टर की तरफ जाने के दौरान एमटीएनएल जंक्शन से आने वाले यातायात को सन टेक बिल्डिंग पर कोइ एंट्री नहीं होगी.

-अंबानी स्क्वायर से लक्ष्मी टावर जंक्शन तक लतिका रोड को ट्रैफिक के लिए एकतरफा किया गया है.

– कौटिल्य भवन से अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक एवेन्यू 3 रोड पर भी एकतरफा ट्रैफिक सुविधा मिलेगी.

ये भी पढ़ें :- UK Parliament: स्टारमर सरकार में भी भारतीयों का बोलबाला, कैबिनेट में मिली ये अहम जिम्मेदारी!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This