Andhra Pradesh: पीएम मोदी ने किया भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, देखें तस्वीरें

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhogapuram International Airport: शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इस हवाई अड्डे के निर्माण पर करीब 5,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इस आधुनिक हवाई अड्डे को पूरे उत्तर आंध्र क्षेत्र के विकास के लिए आंध्र प्रदेश सरकार बहुत अहम मान रही है.

भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आंध्र प्रदेश का 7वां एयरपोर्ट है। इस नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 17 अगस्त को फ्लाइट ऑपरेशन्स की शुरुआत होगी।

पीएम मोदी का किया गया भव्य स्वागत

पीएम मोदी ने सुबह करीब 11 बजे हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. इसके बाद वह राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ हवाई अड्डे का निरीक्षण करने पहुंचे. इसके बाद प्रधानमंत्री खुली छत वाले वाहन से जनसभा स्थल पहुंचे. वहां जनजातीय समुदाय की 13,500 से अधिक महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने ढिमसा नृत्य करके उनका भव्य स्वागत किया.

भोगपुरम एयरपोर्ट का आधिकारिक नाम अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट है. भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आंध्र प्रदेश का 7वां एयरपोर्ट है. इस नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 17 अगस्त को फ्लाइट ऑपरेशन्स की शुरुआत होगी.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, भोगपुरम एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन 17 अगस्त से शुरू होंगे.

इसके साथ ही, तय कमर्शियल फ्लाइट्स विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से भोगपुरम एयरपोर्ट पर औपचारिक रूप से शिफ्ट हो जाएंगी.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विशाखापत्तनम एयरपोर्ट (INS Dega) के सिविल एन्क्लेव से सभी तय कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन्स 17 अगस्त से 30 साल के लिए बंद हो जाएंगे। ये वही तारीख है, जिस दिन से भोगपुरम में ऑपरेशन्स की शुरुआत होगी.

नोटिफिकेशन में ये साफ किया गया है कि ये पाबंदी इंडियन एयर फोर्स या दूसरे आर्म्ड फोर्स के एयरक्राफ्ट, पुलिस के एयरक्राफ्ट या VVIPs को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सरकारी, लीज पर लिए गए या किराए के एयरक्राफ्ट पर लागू नहीं होगी.

नेशनल इमरजेंसी के दौरान भी एयरपोर्ट का ऑपरेशन जारी रहेगा. INS Dega के मौजूदा सिविल एन्क्लेव से चार्टर सर्विस सहित नॉन-शेड्यूल्ड कमर्शियल ऑपरेशन जारी रहेंगे.

इस नोटिफिकेशन के जरिए, 17 अगस्त को रात 12:01 बजे से इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) का एयरपोर्ट कोड “VTZ” मौजूदा विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रांसफर किया जा रहा है.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता देने के लिए दिल्ली आए थे. सीएम इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से ही कराना चाहते थे.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे उन किसानों और जमीन मालिकों को सम्मानित करें, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन दी हैं. उन्हें एक बार फ्री हवाई यात्रा का अवसर दिया जाए.

Latest News

Athens Fires: ग्रीस के कई इलाकों में फैली जंगल की आग, फ्रांस और स्पेन में भी बिगड़े हालात

Athens Fires: शनिवार को ग्रीस के कई इलाकों में जंगल की आग भड़क उठी. इनमें एथेंस के आसपास का...

More Articles Like This

Exit mobile version