पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव के परिजनों ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर जताया आभार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Visit Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव (दिवंगत) के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. नरसिम्हा राव के परिजनों ने नरसिम्हा राव को भारत रत्न से पुरस्कृत किए पर मोदी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया. सूत्रों के मुताबिक, मोदी मोदी से मुलाकात के दौरान पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव के परिजनों ने देश की संस्कृति, भारत की विकास प्रगति और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की. उनकी पीएम मोदी से भेंट की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, आप देख सकते हैं कि वे पीएम से कैसे मिले.

भारत के 9वें PM थे नरसिम्हा राव

पीवी नरसिम्हा राव (28 जून 1921 – 23 दिसंबर 2004) भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे. उनका पूरा नाम पामुलापति वेंकट नरसिंह राव था. वह अविभाज्य आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे. वह पेशे से कृषि विशेषज्ञ एवं वकील थे, जब वह राजनीति में आए तो आंध्र प्रदेश सरकार में 1962 से 64 तक कानून एवं सूचना मंत्री, 1964 से 67 तक कानून मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला. वह आठ बच्चों के पिता थे, और 10 भाषाओं में बात कर सकते थे. वह दक्षिण भारत से भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति थे.

मोदी सरकार ने भारत रत्न से किया था सम्मानित

मोदी सरकार ने नरसिम्हा राव को इसी साल (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया. तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके योगदान की याद दिलाते हुए गौरवान्वित महसूस किया था. अयोध्या में रामजन्मभूमि विवाद से जुड़े फैसले तथा कला, संगीत और साहित्य आदि विभिन्न क्षेत्र में अच्छी समझ के कारण उन्हें खूब लोक​प्रियता हासिल हुई. राव को ‘भारत में आर्थिक उदारीकरण के जनक’ के रूप में भी जाना जाता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This