हेल्थ सेक्टर को किस तरह तबाह कर देगा AI? लैंसेट की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Must Read

Artificial Intelligence : आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज हर फील्ड में तेजी से अपना दखल बढ़ा रहा है. बता दें कि मेडिकल सेक्टर भी इससे बचा नहीं है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जहां एक तरफ AI को डायग्नोसिस और डिजीज मैनेजमेंट का फ्यूचर माना जा रहा है, बताया जा रहा है कि लैंसेट (Lancet) जर्नल में प्रकाशित एक नई स्टडी ने गंभीर खतरे की ओर इशारा किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार AI-आधारित टूल्स पर निर्भरता डॉक्टरों की स्किल्स को कमजोर कर सकती है. इसके साथ ही वही डॉक्टरों की क्षमता को धीरे-धीरे खत्म भी कर सकती है.

AI पर निर्भर रहकर अपनी क्लिनिकल जजमेंट

खोज के अनुसार पोलैंड के चार कोलोनोस्कोपी सेंटर्स में की गई स्टडी में पाया गया कि AI असिस्टेड डायग्नोसिस से डॉक्टरों की ‘अडेनोमा डिटेक्शन रेट’ घट गया. आंकड़ों के अनुसार बताया जा रहा है कि जहां पहले बिना AI की मदद के 28 मामलों में एडेनोमा डिटेक्ट किया जा रहा था, इसका मतलब है कि डॉक्टर लगातार AI पर निर्भर रहकर अपनी क्लिनिकल जजमेंट और डायग्नोसिस की क्षमता खो सकते हैं.

डॉक्टर को मिलते है सॉल्यूशन और सजेशन

इस मामले को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब किसी डॉक्टर को लगातार तैयार सॉल्यूशन और सजेशन मिलते हैं, तो ऐसे में उनकी खुद की सोचने की क्षमता घटती जाती है. बता दें कि हेल्थ सेक्टर में यह स्थिति और भी खतरनाक है, क्योंकि अगर कोई गलती होती है इसका सीधा असर मरीज की जान पर पड़ सकता है. इस दौरान इस मामले को लेकर रिसर्चर्स का कहना है कि अगर यह ट्रेंड बढ़ा तो आने वाले समय में डॉक्टर सिर्फ AI पर निर्भर हो जाएंगे और उनकी अपनी प्रोफेशनल स्किल्स पिछड़ जाएंगी.

लैंसेट की यह रिपोर्ट एक बड़ी चेतावनी

जानकारी के अनुसार लैंसेट की यह रिपोर्ट एक बड़ी चेतावनी है कि अगर AI का इस्तेमाल बैलेंस तरीके से नहीं किया गया, ऐसे में इससे लेकर हेल्थ सेक्टर में डॉक्टरों की स्किल्स धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं. क्‍योंकि ऐसा करने से वह दिन दूर नहीं जब डॉक्टर सिर्फ मशीनों के फैसलों पर काम करेंगे और मरीजों की जान खतरे में पड़ जाएगी.

 इसे भी पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: रविवार को सूर्य की तरह चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए राशिफल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This