Australia: एरीना स्टेडियम पहुंचे पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने गर्मजोशी से किया स्वागत

Must Read

PM Modi Australia Visit: सिडनी के बैंक एरीना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचें। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी 20 हजार से ज्यादा भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया।

मालूम हो कि एरीना में भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। हर तरफ मोदी-मोदी के नारों की गूंज सुनाई दे रही है। इस समारोह के लिए बड़ी संख्या में लोग स्पेशल फ्लाइट से सिडनी पहुंच रहे हैं। पुरुष, बच्चों से लेकर महिलाएं सभी लोग पारंपरिक परिधान में दिखाई दे रहे हैं।

खुश नजर आए भारतीय समुदाय के लोग

एरीना में कई लोग तिरंगे के परिधान में नजर आ रहे हैं। जो संगीत के साथ वंदे मातरम् का गीत गा रहे हैं। एक महिला कलाकार ने कहा, “हम सब बहुत खुश हैं। हमने इस प्रदर्शन के लिए बहुत मेहनत की है। हम महिषासुर मर्दिनी करने वाले हैं।” इसी के साथ भारतीय समुदाय के सदस्यों ने पीएम मोदी के सामुदायिक कार्यक्रम के लिए उत्साह व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने पहुंची एक महिला ने कहा कि, “हम बहुत उत्साहित हैं। हमनें बहुत तैयारियों और उत्सुकता के साथ कई महीनों तक इस पल का इंतजार किया है।”

वहीं, सिडनी में रहने वाले खुरैशी ने कहा कि, “मैं बहुत उत्साहित हूं और मैं यही हूं तो उत्साहित हूं कि वह (पीएम मोदी) क्या बोलते हैं? हमने उन्हें पहले भी सुना है तो हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार भी वैसा ही हो।” इसके अलावा वहां प्रदर्शन करने वाले एक नृत्य समूह ने कहा, “हम सब बहुत प्रसन्न हैं। हमने इस प्रदर्शन के लिए बहुत मेहनत किया है। हम महिषासुर मर्दिनी करने वाले हैं।”

Latest News

Ramayana Leak पर मेकर्स का बड़ा एक्शन! अवैध वीडियो शेयर करने वाले जा सकते हैं जेल!

Ramayana: फिल्मों की रिलीज के दौरान सिनेमाघरों में चोरी-छिपे वीडियो रिकॉर्ड करना और उन्हें इंटरनेट पर वायरल करना अब...

More Articles Like This