Gyanvapi Case: वाराणसी जिला जज का ज्ञानवापी पर बड़ा आदेश, एक साथ…

Must Read

वाराणसी। मंगलवार को कोर्ट ने ज्ञानवापी से जुड़े सात मामलों की सुनवाई एक साथ, एक अदालत में किए जाने से संबंधित मांग पर फैसला दे दिया है। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने सभी मामले एक साथ सुनने का आदेश दिया है। यानी की अब सात मामलों की सुनवाई एक साथ, एक अदालत में होगी।

मालूम हो कि इस मामले की सुनवाई सोमवार को जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में हुई। वादिनी महिलाओं के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी के अनुसार, अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

मां शृंगार गौरी प्रकरण की चार महिला वादिनियों सीता साहू, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी और रेखा पाठक की ओर से जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। अदालत से अनुरोध किया गया था कि ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े एक ही प्रकृति के सात अलग-अलग मुकदमों की सुनवाई जिला जज की अदालत में की जाए। इसके बाद जिला जज की अदालत ने आदेश पारित किया और अलग-अलग मुकदमों से संबंधित फाइलें तलब कीं। इस मामले में सभी पक्षों के बयान पहले ही दर्ज हो चुके थे।

Latest News

Services PMI: सितंबर में तेज हुई सर्विस सेक्टर की रफ्तार, घरेलू मांग और नए ऑर्डर्स ने दिया जोर

Services PMI: भारत के सर्विसेज सेक्टर ने सितंबर में एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है. मजबूत घरेलू मांग और...

More Articles Like This