बेंगलुरु में बारिश के बीच बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 7 की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा की

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bengaluru wall collapse: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को हुई तेज बारिश एक दर्दनाक हादसे की वजह बन गई. शिवाजीनगर स्थित सरकारी बोविंग अस्पताल के पास अचानक दीवार गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं. यह घटना न सिर्फ शहर की खराब व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि बारिश के दौरान लापरवाही किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है.

पीएम मोदी ने जताया दुख

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह घटना बेहद दुखद है.” उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया. साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी इस हादसे पर शोक संदेश जारी किया गया.

केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी का बयान

केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि हर बारिश में ऐसे हादसे दोहराए जा रहे हैं, जो सरकार की तैयारियों पर सवाल खड़े करते हैं. उन्होंने जांच की मांग की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही.

कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब तेज बारिश के बीच लोग दीवार के पास खड़े थे. अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और कई लोग उसके नीचे दब गए. मृतकों में चार स्थानीय दुकानदार, दो पर्यटक और एक बच्चा शामिल हैं. एक मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.

केरल से आए पर्यटक भी बने शिकार

जानकारी के मुताबिक, केरल से 56 लोगों का एक समूह बेंगलुरु घूमने आया था. वे कमर्शियल स्ट्रीट पर खरीदारी कर रहे थे. इसी दौरान बारिश शुरू हो गई और कुछ लोग पास की दीवार के सहारे खड़े हो गए. तभी अचानक दीवार गिर गई, जिसमें दो पर्यटकों की भी मौत हो गई.

Latest News

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने फिर दी भारत को धमकी, बिलावल भुट्टो बोले- ‘हम जवाब देने को तैयार हैं’

New Delhi: सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की है....

More Articles Like This

Exit mobile version