दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसाः आग का गोला बनी कार, पांच लोग जिंदा जले, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

राजस्थानः बुधवार की देर रात राजस्थान में बड़ा हादसा हो गया. यह हादसा अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ. यहां एक चलती कार आग का गोला बन गई. इस दुर्घटना में जहां पांच लोग जिंदा जल गए, वहीं कार चालक गंभीर रुप से झुलस गया.

डीएसपी कैलाश जिंदल ने बताया

डीएसपी कैलाश जिंदल ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रात करीब एक बजे मौजपुर के पास दिल्ली से कोटा की ओर जा रही एक कार में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई. कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी जद में ले लिया. आग इस कदर फैल गई कि कार में सवार लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला.

मृतकों में तीन महिला, एक बच्ची और एक पुरुष शामिल

कार में सवार एमपी के श्योपुर निवासी तीन महिला, एक बच्ची व एक पुरुष सहित पांच लोग जिंदा जल गए. हादसा पिलर नम्बर 115/300 पर हुआ. कार चालक एमपी के श्योपुर निवासी विनोद कुमार मेहर ने बड़ी मुश्किल से कार से कूद कर अपनी जान बचाई. चालक 80 प्रतिशत झुलस गया. वहीं, राहगीरों की सूचना पर एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंचे. हादसे की सूचना मिलते ही गश्त कर रही लक्ष्मणगढ पुलिस थाने का जाप्ता और एसएचओ नेकीराम मौके पर पहुंचे और दमकल को भी सूचना दी. जब तक दमकल मौके पर पहुंचती, कार पूरी तरह से जलकर खाक में तब्दील हो गई थी.

हादसे में 80 प्रतिशत झुलसे कार चालक को इलाज के लिए पिनान के सीएचसी ले जाया गया. ड्राइवर की हालत नाजुक होने पर आगामी इलाज के लिये अलवर रेफर कर दिया गया. सूचना मिलते ही एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पहचान में जुटी हुई है.

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This

Exit mobile version