Punjab Crime: गुरदासपुर पुलिस ने कार से बरामद किया 7 पिस्टल और 8 मैगजीन, चार अरेस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब के गुरदासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एक कार से 7 पिस्तौल और 8 मैगजीन बरामद करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया.

गुरदासपुर पहुंचे IG बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी प्रेस नोट के मुताबिक, कलानौर पुलिस और स्पेशल टीम ने टी-पॉइंट रुड़ियाणा मोड़, कलानौर में नाकाबंदी की थी. इसी दौरान एक स्विफ्ट कार नंबर UK-16-C-0040 वहां से गुजरी. कार चालक ने पुलिस पार्टी को देखकर गाड़ी तेज कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग की मदद से कार को रोक लिया.

कार में चार युवक सवार थे. पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली. इस दौरान कार में रखे एक बैग से 7 पिस्तौल और 8 मैगजीन बरामद हुईं. इस संबंध में थाना कलानौर में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपियों का रिमांड हासिल कर आगे की जांच शुरू कर दी है. बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था, इस संबंध में भी जांच की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखवीर सिंह पुत्र जागीर सिंह, निवासी दत्ता फार्म, सितारगंज, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड (26 वर्ष), लखवीर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह, निवासी हल्द्वानी, सितारगंज, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड (25), जसमनदीप सिंह पुत्र सुरिंदरपाल सिंह, निवासी जनता फार्म गोरी खेड़ा, सितारगंज, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड (25) और हरजिंदर सिंह पुत्र प्रगट सिंह, निवासी लखनकलां, कलानौर (23) के रूप में हुई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version