इंदौर में आयोजित किए जा रहे ‘भारतीय पत्रकारिता महोत्सव’ में आज शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित जाल सभागृह में 21 जून से तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. ये आयोजन 23 जून तक चलेगा. कार्यक्रम में पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर अलग-अलग सत्रों में चर्चा के साथ ही इस क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से कैसे निपटा जाए, इसपर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है. जिसमें मीडिया के तमाम दिग्गजों ने अपने-अपने विचारों को साझा किया है.

कार्यक्रम में शामिल होंगे चेयरमैन उपेन्द्र राय

इसी कड़ी में भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय को भी आमंत्रित किया गया है. सीएमडी उपेन्द्र राय आज कार्यक्रम में शामिल होंगे. जहां वे विचार-विमर्श सत्र में ‘भारत का भविष्य और मीडिया’ पर अपने विचारों को रखेंगे. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय शाम 4 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे.

महोत्सव का आज अंतिम दिन

इंदौर में आयोजित किए जा रहे भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आज अंतिम दिन है. शाम को विचार-विमर्श सत्र के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा.

Latest News

NEET UG Paper Leak: पिता ने खरीदा, बेटों ने 150 छात्रों को 10-10 लाख में बेचा, अब तक मुख्य आरोपी समेत 7 गिरफ्तार

NEET UG Paper Leak: देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'NEET' में पेपर लीक के मामले में चौंकाने...

More Articles Like This