भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि, स्वदेशी रूप से 1200 हॉर्स पावर का हाइड्रोजन रेल इंजन किया विकसित

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने वीरवार (9 जनवरी) को घोषणा की कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा विकसित हाइड्रोजन से चलने वाला ट्रेन इंजन दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंजन है. प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दौरान ‘ग्रीन कनेक्शन: डायस्पोरा का सतत विकास में योगदान’ शीर्षक से आयोजित एक पूर्ण सत्र में बोलते हुए वैष्णव ने कहा कि दुनिया में केवल चार देश ही ऐसे ट्रेन इंजन बनाते हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वैष्णव ने कहा, ‘वे 500 से 600 हॉर्स पावर के बीच उत्पादन करते हैं, जबकि भारतीय रेलवे द्वारा स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके निर्मित इंजन का उत्पादन 1,200 हॉर्स पावर है, जो इस श्रेणी में अब तक का सबसे अधिक है.’ मंत्री वैष्णव ने कहा, हरियाणा में जल्द ही जींद-सोनीपत मार्ग पर इस तरह की पहली ट्रेन का ट्रायल रन होने की उम्मीद है. वैष्णव ने बताया कि इंजन का निर्माण पूरा हो चुका है,

लेकिन इसका सिस्टम इंटीग्रेशन अभी प्रगति पर है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की तकनीकी प्रगति से स्पिन-ऑफ उत्पाद और सेवाएं मिल सकती हैं. वैष्णव ने आगे कहा,जब देश इतने बड़े पैमाने पर हाइड्रोजन से चलने वाला ट्रेन इंजन बना सकता है, तो इस तकनीक को ट्रकों, टगबोट और अन्य के लिए पावर ट्रेन बनाने में इस्तेमाल करने की संभावना को समझा जा सकता है.

उन्होंने कहा, ‘स्वदेशी रूप से विकसित तकनीक विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए व्युत्पन्न तकनीक बनाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करती है.’ उन्होंने कहा कि इस तरह की तकनीकी उन्नति से राष्ट्र को आत्मविश्वास मिलता है और तकनीकी आत्मनिर्भरता हासिल करने के मामले में भारत को अभी लंबा सफर तय करना है तथा मूल्य श्रृंखला के कुछ हिस्सों को और मजबूत बनाने की जरूरत है.

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This