सीएम अरविंद केजरीवाल को एससी से बड़ी राहत, सीबीआई वाले मामले में मिली जमानत

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Kejriwal Bail News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. सीएम केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सीएम केजरीवाल को सीबीआई के केस में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें ये जमानत दी है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केेजरीवाल को ईडी से जुड़े मामले में जमानत दी थी. अब सीएम केजरीवाल के तिहाड़ जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है.

जानकारी दें कि सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दायर की थीं. पहली जमानत याचिका और दूसरी सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी गई है. ईडी की गिरफ्तारी वाले मामले में सीएम केजरीवाल को पहले ही जमानत मिल गई थी. वहीं, सीबीआई के केस में भी सीएम केजरीवाल को आज शीर्ष न्यायालय की ओर से बड़ी राहत मिली है. जानकारी दें कि ईडी केस में अंतरिम जमानत मिलने के बाद सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था.

सीएम केजरीवाल की दोनों याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में पिछले काफी दिनों से सुनवाई चल रही थी. इसके बाद 5 सितंबर को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना और फैसला सुनाया.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This