Pkistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोपित की थाने में गोली मारकर हत्या

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pkistan Cime: पाकिस्तान से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के एक थाने में एक पुलिस अधिकारी ने ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार सैयद खान की गोली मारकर हत्या कर दी.

इस मामले में क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुहम्मद बलूच ने कहा कि हत्या के आरोपित पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. ईशनिंदा के आरोपित सैयद को गिरफ्तार कर थाने में रखा गया था. उग्र भीड़ ने थाने को घेर लिया और बम फेंका. भीड़ ने आरोपित को सौंपने की मांग की.

सैयद की हत्या करने वाले पुलिस अधिकारी का नाम पुलिस ने नहीं बताया है. थाना पहुंच कर पुलिस अधिकारी ने स्वयं को सैयद का रिश्तेदार बताया और इसके बाद उसने उसे गोली मार दी.

पाकिस्तान में ईशनिंदा के लिए फांसी की सजा का प्रविधान है. अभी तक किसी को भी इस आरोप में फांसी नहीं दी गई है, लेकिन अनगिनत आरोपित उन्मादी भीड़ हिंसा का शिकार हो चुके हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This