Delhi News: मनीष सिसोदिया को कोर्ट से बड़ी राहत, मिली इतने दिनों की अंतरिम जमानत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manish Sisodia Bail: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आरोपी मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत मिली है. दरअसल, कोर्ट ने सिसोदिया को 3 दिन की अंतरिम जमानत दी है. आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को लेकर फैसला सुनाया. कोर्ट ने सिसोदिया को 13 से 15 फरवरी तक लखनऊ में अपनी भतीजी की शादी में सम्मिलित होने के लिए अनुमति दी है. सिसोदिया ने इसके लिए कोर्ट में याचिका डाली थी.

जानिए पूरा मामला

मनीष सिसोदिया दिल्ली की कथित एक्साइज पॉलिसी केस में बतौर आरोपी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. इससे पहले वर्ष 2023 में 11 नवंबर को अपनी पत्नी सीमा से मिलने गए थे. उस दौरान उनकी तबीयत खराब थी. उस दौरान दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी.

अब फिर से एक बार सिसोदिया को कोर्ट ने राहत दी है. अब वो लखनऊ में अपनी भतीजी की शादी में शामिल हो सकेंगे. बता दें कि 14 फरवरी को उनकी भतीजी की शादी है, जिसके लिए सिसोदिया ने जमानत मांगी थी. कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें राहत दी और भतीजी की शादी में शामिल होने की इजाजत दे दी.

जानिए कब सिसोदिया की हुई थी गिरफ्तारी

दिल्ली के कथित एक्साइज पॉलिसी केस (शराब नीति घोटाला) में बीते साल 26 फरवरी को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था. पिछले एक साल से मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं. अब जाकर उन्हें कोर्ट से राहत मिली है.

यह भी पढ़ें: Bihar: ‘आपके झंडे को आपका भतीजा उठाएगा, मोदी जी को रोकेगा’; फ्लोर टेस्ट से पहले बोले तेजस्वी यादव

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version