बिहारः सम्राट कैबिनेट में 32 मंत्री, OBC-EBC का दबदबा, निशांत कुमार सहित इन नेताओं को मिली जगह

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Cabinet: गुरूवार को बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई कैबिनेट ने शपथ ग्रहण की. इसमें कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली है. नई कैबिनेट ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाला चुनाव सामाजिक समीकरणों के दम पर लड़ा जाएगा. मंत्रिमंडल में OBC, EBC, दलित और सवर्ण समाज के बीच संतुलन साधने की कोशिश की गई है.

नई सरकार में सबसे ज्यादा जोर अति पिछड़ा और पिछड़ा वर्ग पर दिख रहा है. भाजपा और जेडीयू दोनों ने अपने-अपने कोटे में इन वर्गों को बड़ी हिस्सेदारी दी है.

सम्राट चौधरी खुद कोइरी समाज से आते हैं, जबकि डिप्टी सीएम पद पर भूमिहार और यादव समाज को प्रतिनिधित्व मिला है. राजनीतिक जानकार इसे बिहार के बड़े जातीय समीकरण का हिस्सा मान रहे हैं.

EBC-OBC कार्ड पर BJP ने खेला बड़ा दांव

बीजेपी ने अपनी टीम में OBC और EBC नेताओं को प्रमुखता दी है. राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, रमा निषाद, दिलीप जायसवाल और प्रमोद चंद्रवंशी जैसे नेताओं को मौका दिया गया है.

साथ ही सवर्ण समाज से विजय कुमार सिन्हा, मिथिलेश तिवारी और संजय टाइगर जैसे नेताओं को भी कैबिनेट में जगह मिली है. दलित समाज से लखेंद्र पासवान और नंद किशोर राम को शामिल किया गया है. महिला प्रतिनिधित्व के तौर पर श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाया जाना भी चर्चा में है.

निशांत कुमार पर JDU ने लगाया बड़ा दांव

जेडीयू की तरफ से सबसे ज्यादा चर्चा निशांत कुमार को लेकर है. नीतीश कुमार के बेटे और कुर्मी समाज से आने वाले निशांत को कैबिनेट में शामिल किया गया है. इसके अलावा श्रवण कुमार, भगवान सिंह कुशवाहा, मदन सहनी और बुलो मंडल जैसे नेताओं के जरिए जेडीयू ने अलग-अलग सामाजिक वर्गों को साधने की कोशिश की है. दलित समाज से अशोक चौधरी, सुनील कुमार और रत्नेश सदा को जगह देकर पार्टी ने मजबूत संदेश देने की कोशिश की है.

सहयोगी दलों को भी मिला प्रतिनिधित्व

एलजेपी (रामविलास) से संजय पासवान और संजय सिंह को मंत्री बनाया गया है. वहीं हम पार्टी से संतोष मांझी को कैबिनेट में जगह मिली है. आरएलएम की तरफ से दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है. इससे सहयोगी दलों को भी सत्ता में हिस्सेदारी का संदेश दिया गया है.

बिहार मंत्रिमंडल की पूरी सूची
पद नाम जाति
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कोइरी
उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी भूमिहार
उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव OBC

BJP कोटा

पद नाम जाति
मंत्री राम कृपाल यादव OBC
मंत्री केदार गुप्ता कानू / EBC
मंत्री नीतीश मिश्रा ब्राह्मण
मंत्री मिथिलेश तिवारी ब्राह्मण
मंत्री रमा निषाद मल्लाह / EBC
मंत्री विजय कुमार सिन्हा भूमिहार
मंत्री दिलीप जायसवाल OBC
मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी EBC
मंत्री लखेंद्र पासवान दलित
मंत्री संजय टाइगर राजपूत
मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र भूमिहार
मंत्री नंद किशोर राम दलित
मंत्री रामचंद्र प्रसाद वैश्य / OBC
मंत्री अरुण शंकर प्रसाद सूढ़ी / EBC
मंत्री श्रेयसी सिंह राजपूत

JDU कोटा

पद नाम जाति
मंत्री निशांत कुमार कुर्मी / OBC
मंत्री श्रवण कुमार कुर्मी / OBC
मंत्री अशोक चौधरी दलित
मंत्री लेसी सिंह राजपूत
मंत्री मदन सहनी मल्लाह / EBC
मंत्री सुनील कुमार दलित
मंत्री जमा खान अल्पसंख्यक
मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा कोइरी / OBC
मंत्री शीला मंडल धानुक / EBC
मंत्री दामोदर राउत धानुक / EBC
मंत्री बुलो मंडल गंगोता / EBC
मंत्री रत्नेश सदा दलित
मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता वैश्य / OBC

LJP (R) कोटा

पद नाम जाति
मंत्री संजय पासवान दलित
मंत्री संजय सिंह राजपूत

HAM कोटा

पद नाम जाति
मंत्री संतोष मांझी दलित

RLM काेटा

पद नाम जाति
मंत्री दीपक प्रकाश कोइरी

 

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This