‘बिहार बंद सुपर फ्लॉप’, रोहित कुमार सिंह बोले- ‘विपक्ष की हैसियत नहीं राज्य को बंद करने की’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह (Rohit Kumar Singh) ने कहा कि बिहार को बंद करने की हैसियत किसी की नहीं है. उन्‍होंने कहा, बिहार विश्व का प्रथम लोकतंत्र है, हम हमेशा जगे रहते हैं. उन्होनें कहा कि लालू यादव और उनके गठबंधन के द्वारा आहूत बिहार बंद सुपर फ्लाप रहा.
रोहित कुमार सिंह ने कहा कि पूरे बिहार में लालू यादव के गुंडे सड़कों पर लाठी में कांग्रेस, राजद और वामपंथी दलों का झंडा लेकर तांडव कर रहे थे तथा आज के बिहार बंद को देखकर राज्य की जनता को लालू राबड़ी का 1990-2005 का जंगल राज याद आ गया.
उन्‍होंने फिर कहा कि महाराष्ट्र में चंगू-मंगू उद्धव और राज ठाकरे बिहारियों और पूर्वांचलियों पर अत्याचार कर रहे हैं और तारा-सितारा राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जनता को मूर्ख बना रहे हैं. आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता लालू यादव के गठबंधन को सबक सिखाएगी.
Latest News

Cargo Ship Attack: नहीं रुकने पर ओमान की खाड़ी में कार्गों शिप पर अमेरिका का हमला

Cargo Ship Attack: ओमान की खाड़ी में अमेरिका की सेना ने नाकेबंदी तोड़ने पर कार्गो जहाज पर बम बरसाया...

More Articles Like This

Exit mobile version