बिहार में बीजेपी का बड़ा फैसला, 19 नेताओं की बनाई खास टीम

Must Read

Bihar Election 2025 : वर्तमान में बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तरह से कमर कस रही है. जानकारी देते हुए बता दें कि बीजेपी ने मेनिफेस्टो कमेटी के गठन के बाद अब प्रदेश चुनाव समिति भी स्थापित कर दी है. बता दें कि इस समिति में कुल 15 नेताओं को जगह दी गई है इसके साथ ही पदेन सदस्य के रूप में एक, विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में 3 लोगों को शामिल किया गया है.

कुल 19 नेताओं की तय की गई टीम

ऐसे में इसे लेकर कुल 19 नेताओं की टीम तय की गई है, जो प्रदेश चुनाव समिति के रूप में विधानसभा चुनावों के लिए काम करेगी. प्रदेश चुनाव समिति में डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह, नन्दकिशोर यादव, नित्यानन्द राय, मंगल पाण्डेय, डॉ संजय जायसवाल, भीखूभाई दलसानिया, रविशंकर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, जनक चमार, प्रेम रंजन पटेल का नाम शामिल है.

पदेन सदस्य के तहत धर्मशिला गुप्ता को मिली जगह

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पदेन सदस्य के तहत धर्मशिला गुप्ता को जगह मिली है. साथ ही, विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश और नागेन्द्र जी का नाम शमिल हैं.

बीजेपी ने बनाई की 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति

इसके साथ ही चुनाव प्रचार की तैयारियों के लिए बीजेपी ने एक 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति भी बनाई है. जानकारी देते हुए बता दें कि इस समिति में केंद्रीय और राज्य स्तरीय मंत्री के साथ और भी कई संगठन के सीनियर नेता भी शामिल हैं. इस समिति का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल करेंगे. ऐसे में इस मामले को लेकर बीजेपी का कहना है कि समिति का गठन करते समय सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का खास ध्यान रखा गया है.

कर्तव्य प्रचार अभियान की रणनीति बनाना

बता दें कि इस समिति का मुख्य कर्तव्य प्रचार अभियान की रणनीति बनाना और उसे बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से लागू कराना है. इतना ही नही बल्कि केंद्रीय नेतृत्व से आने वाले बड़े नेताओं के बिहार दौरे और प्रचार का समन्वय भी यही समिति करेगी और लक्ष्य एनडीए के साथ मिलकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी.

 इसे भी पढ़ें :- पाकिस्तान ने चीन और रूस के साथ मिलकर अमेरिका को दिया झटका, ट्रंप के मंसूबों पर फेरा पानी

Latest News

UP: आज अमित शाह की मौजूदगी में तय होगा 2027 चुनाव का एजेंडा, जानिए शाह का पूरा कार्यक्रम

Amit Shah Lucknow visit: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच भाजपा शुक्रवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन...

More Articles Like This