Bihar Election: लालू यादव की बेटी रोहिणी ने छोड़ी राजनीति, कहा- मैं अपने परिवार से भी नाता तोड़ रही हूं

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद लालू परिवार में घमासान मच गया है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार से नाता तोड़ दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोहिणी ने इस बात का ऐलान किया है. रोहिणी आचार्य द्वारा पार्टी और परिवार दोनों को छोड़ने के ऐलान के बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है. हालांकि, अभी इस मामले में लालू परिवार के किसी अन्य की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

संजय यादव और रमीज का नाम लिया

लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैं राजनीति छोड़ रही हूं. अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं. संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था. मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं.’

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version