Bihar News: शादी के लिए ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, प्रेमी ने मारी गोली, जाने क्या था मामला

मुंगेर। प्रेम प्रसंग को लेकर आपने तरह-तरह की घटनाएं सूनी होगी। दिल दहला देने वाली एक ऐसी ही घटना बिहार के मुंगेर जिले से सामने आ रही है। यहां प्रेमिका की कही और शादी होने से गुस्साएं प्रेमी ने प्रेमिका को ब्यूटी पार्लर में गोली मार दी। इस वारदात को अंजाम देने वाली आरोपी बिहार पुलिस का कांस्टेबल बताया जा रहा है। इधर, गोली से घायल लड़की को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

पुलिस के अनुसार, कासिम बाजार थाना क्षेत्र में कस्तूरबा वाटर चौक स्थित एक ब्यूटी पार्लर में रविवार की देर शाम एक युवती अपनी शादी से पहले तैयार होने आई थी। उसी दौरान वहां पुलिस कांस्टेबल अमन कुमार पहुंचा। अचानक उसने लड़की को गोली मार दी।

नीचे गिर गई पिस्टल

गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। तत्काल घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस का जवान है और लड़की के साथ उसका प्रेम संबंध था। लड़की की दूसरी जगह शादी तय होने से वह नाराज था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोली मारकर कॉन्स्टेबल ने अपनी कनपटी पर भी पिस्तौल रखी, लेकिन पिस्तौल नीचे गिर गई। इसके बाद पार्लर के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया था, लेकिन वह वहां से भाग निकला।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अमन बिहार पुलिस का जवान है और फिलहाल पटना में नियुक्त है। उन्होंने कहा कि अमन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वह महेशपुर गांव का रहने वाला है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest News

सिर्फ सजावट ही नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, घर के वातावरण को भी बनाए बेहतर

Snake plant: आजकल लोग अपने घरों और आफिसो को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के इनडोर...

More Articles Like This

Exit mobile version