देवरिया: कार और ट्रक की टक्कर में महिलाओं सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, तीन घायल

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले से सड़क दुर्घटना की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाटपाररानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौराहे पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मृतकों में भाई-बहन भी शामिल हैं। सभी रुद्रपुर और देवरिया सदर के निवासी हैं। वह पूजा-अर्चन के लिए बिहार के मैरवा जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर भर टोली निवासी अधिवक्ता आनंद प्रकाश मिश्र, उनके भाई चंद्र प्रकाश मिश्र परिवार के साथ सोमवार को करीब सात बजे घर से मैरवा बिहार के लिए निकले थे। सभी को रिश्तेदार के एक लड़के के उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए बाबा हरेराम ब्रह्म स्थान पर जाना था।

कार सवार भाटपाररानी के फुलवरिया चौराहे के पास पहुंचे थे कि कार का अगला पहिया बर्स्ट हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार विमला देवी (50) पत्नी श्रीप्रकाश, त्रिशूला (40) पत्नी आनंद प्रकाश, गीता (45) पत्नी चंद्र प्रकाश, सिद्धी ढाई साल पुत्री कृष्ण कुमार, रिपुदमन (3) पुत्र कृष्ण कुमार की मौत हो गई। जबकि देवेश (30) पुत्र चंद्रप्रकाश, अंजना (30) पत्नी कृष्ण कुमार तिवारी निवासी परसिया अहीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version