Bihar News: RJD सुप्रीमो लालू यादव ने CM नीतीश कुमार पर बोला हमला,जानिए क्या कुछ कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: बुधवार (23 अक्टूबर) को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर बड़ा हमला बोला. आरजेडी सुप्रीमो ने कहा, गिरिराज सिंह के राज में और नीतीश कुमार के राज में कोई फर्क नहीं है. गिरिराज की आदत है. इसी तरह की बात बोलते रहता है. बस में है? हिंदू-मुस्लिम सब रहेगा. इस सवाल पर कि क्या यहां दंगा-फसाद कराना चाहते हैं?

इस पर लालू यादव ने कहा, हम लोगों के रहते दंगा-फसाद कैसे करा देगा? तेजस्वी यादव कह रहे हैं अगर कुछ भी हुआ तो इसके जिम्मेदारी सीएम नीतीश कुमार हैं. इस पर लालू यादव ने कहा कि ठीक बोले हैं. लालू प्रसाद यादव गिरिराज सिंह की ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ और बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह के विवादित बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दे रहे थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version