Yamunanagar: स्पा सेंटर में चल रहा था गंदा धंधा, 5 युवती और 8 युवक हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

यमुनानगर: हरियाणा में पुलिस ने देह व्यापार के धंधा के खुलासा किया है. मंगलवार की देर रात यमुनानगर में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने सेंटर से पांच युवती और आठ युवकों को हिरासत में लिया. एक युवती की शिकायत पर सेंटर के मालिक सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

देर रात पुलिस ने स्पा सेंटर पर की छापेमारी
यह मामला थाना हुड्डा सेक्टर 17 इलाके से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात सेंटर पर छापेमारी की, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके से पांच युवतियों और आठ युवकों को हिरासत में लिया, जबकि, एक युवक छत से कूदकर भाग निकला.

थाना प्रभारी जसमेर गुलिया ने बताया
इस संबंध में थाना प्रभारी जसमेर गुलिया ने बताया कि युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है. एक युवती ने बताया कि छछरौली निवासी एक युवक सेंटर चला रहा था. दबाव बनाकर गलत काम कराया जा रहा था. पुलिस युवती के बयान के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version