CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब मिलेगा 8 लाख का मुआवजा

Patna: बिहार में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को अब कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. नई व्यवस्था के तहत चार लाख रुपये बीमा कंपनी की ओर से दिए जाएंगे, जबकि शेष चार लाख रुपये राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी. यह घोषणा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान की.

सहायता राशि में बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले दी जाने वाली सहायता राशि में बढ़ोतरी की गई है. सड़क हादसों के बाद प्रभावित परिवारों को अक्सर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मुआवजा राशि बढ़ाने का निर्णय लिया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और नई व्यवस्था लागू होने के बाद सहायता राशि सीधे लाभार्थी परिवारों तक पहुंचाई जाएगी.

प्रक्रिया सरल और त्वरित बनाने के निर्देश

सरकार ने संबंधित विभागों को प्रक्रिया सरल और त्वरित बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को समय पर सहायता मिल सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय राहत देने के साथ-साथ सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है. चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जहां विपक्ष पर तीखे हमले किए, वहीं सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी एजेंडे की भी स्पष्ट रूपरेखा पेश की.

प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने का ऐलान

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने का बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब प्रखंड, अंचल और थाना स्तर तक की गतिविधियों की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से की जाएगी. शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने एक अहम बहस को भी छुआ. उन्होंने कहा कि अधिकारियों या मंत्रियों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता. लेकिन सरकार ऐसी व्यवस्था तैयार करेगी कि वे स्वयं सरकारी स्कूलों को बेहतर विकल्प मानें.

इसे भी पढ़ें. रिलीज से दो दिन पहले ही विवादों में आई वेब सीरीज ‘Lawrence of Punjab’, केंद्र सरकार ने लगाई रोक

Latest News

अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

More Articles Like This

Exit mobile version