UP Board Toppers: यूपी बोर्ड 2026 का रिजल्ट जारी होते ही एक हैरान कर देने वाला दिलचस्प मामला सामने आया. जिसकी चर्चा पूरे यूपी में हो रही है. दरअसल, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के Rank 1 टॉपर्स एक ही स्कूल के निकले. ऐसे में सीतापुर जिले के शेखपुर में स्थित इस बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज को लोग अब टॉपर्स फैक्ट्री बताने लगे हैं.
कशिश वर्मा ने पूरे प्रदेश में हासिल की रैंक 1
इस कॉलेज की स्टूडेंट कशिश वर्मा ने पूरे प्रदेश में रैंक 1 हासिल की है. कशिश ने 600 में से 587 अंक प्राप्त किए हैं, यानी उनका प्रतिशत 97.83% रहा. इसी स्कूल की अर्पिता ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंक 3 हासिल की है. अर्पिता ने 600 में से 584 अंक हासिल किए और उनका प्रतिशत 97.33% रहा. सिर्फ 10वीं ही नहीं, 12वीं में भी इस कॉलेज ने कमाल दिखाया.
वैष्णवी ने भी हासिल की रैंक 6
शिखा वर्मा ने 12वीं में रैंक 1 हासिल की है. उन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए, जो 97.60% है. वैष्णवी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रैंक 6 हासिल की. उन्होंने 500 में से 482 अंक प्राप्त किए और उनका प्रतिशत 96.40% रहा. हिंदी में कशिश ने 98 अंक प्राप्त किए हैं. अंग्रेजी में 95 अंक मिले हैं. गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे कठिन विषयों में उन्होंने 99-99 अंक हासिल किए हैं, जो उनकी मजबूत तैयारी को दिखाता है. वहीं होम साइंस में भी 97 अंक प्राप्त हुए हैं.
कशिश ने 600 में से 587 अंक किए हासिल
सभी विषयों में उन्हें A1 ग्रेड मिला है, जो बहुत शानदार प्रदर्शन माना जाता है. कुल मिलाकर कशिश ने 600 में से 587 अंक हासिल किए हैं और 97.83 प्रतिशत के साथ यूपी बोर्ड 10वीं में टॉप किया है. शिखा वर्मा का रोल नंबर 2265838815 है. उनकी माता का नाम कांती देवी और पिता का नाम जितेंद्र कुमार है. शिखा को जनरल हिंदी में शिखा ने 97 अंक प्राप्त किए हैं. अंग्रेजी में 95 अंक मिले हैं. गणित में उन्होंने पूरे 100 में 100 अंक हासिल किए हैं, जो उनकी मजबूत पकड़ को दिखाता है.
केमिस्ट्री में भी 97 अंक प्राप्त
फिजिक्स में थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर 99 अंक मिले हैं, जिसमें 69 थ्योरी और 30 प्रैक्टिकल हैं. केमिस्ट्री में भी उन्होंने 97 अंक प्राप्त किए हैं, जिसमें 67 थ्योरी और 30 प्रैक्टिकल शामिल हैं. कुल मिलाकर शिखा वर्मा ने 500 में से 488 अंक हासिल किए हैं और 97.60 प्रतिशत के साथ यूपी बोर्ड 12वीं में टॉप किया है.
इसे भी पढ़ें. रिलीज से दो दिन पहले ही विवादों में आई वेब सीरीज ‘Lawrence of Punjab’, केंद्र सरकार ने लगाई रोक