जनता दर्शन: CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, बोले- कराएंगे समाधान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

janata Darshan: सोमवार को राजधानी लखनऊ में जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराइए नहीं हर समस्या का समाधान कराएंगे. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए.

खुद पीड़ितों के पास पहुंचे मुख्यमंत्री

कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद मुख्यमंत्री पहुंचे और गंभीरतापूर्वक उनकी समस्याएं सुनी. उन्होंने हर पीड़ित को आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. ‘जनता दर्शन’ में सीएम योगी ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध-पारदर्शी निस्तारण कराएं.

जमीन हड़पने वालों पर करें कठोर कार्रवाई

कुछ पीड़ितों ने जमीन जबरन कब्जा किए जाने की भी शिकायत की. इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. जमीन अवैध या जबरन कब्जे से मुक्त होनी चाहिए.

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version