CM योगी बोले: नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की तृतीया पर मां चंद्रघंटा के स्वरूप की आराधना की. इस अवसर पर उन्होंने नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण को समृद्ध समाज का आधार बताया. एक्स पर पोस्ट कर सीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार की हर पहल महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां चंद्रघंटा का दिव्य स्वरूप नारी शक्ति के तेज, गरिमा और अदम्य साहस का प्रतीक है. यह संदेश देता है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान ही सशक्त एवं समृद्ध समाज की नींव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार सुशासन के माध्यम से नारी सशक्तीकरण के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है.

महिलाओं की सुरक्षा पर 2017 से पहले उठाए सवाल

सीएम योगी ने वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में अराजकता के कारण महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान प्रभावित थे. उनके मुताबिक, माताओं और बहनों के सशक्तीकरण के बजाय तत्कालीन सत्ताधीशों के परिवारों का सशक्तीकरण प्राथमिकता में था.

महिलाओं को सरकारी योजनाओं से मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बेटियों की शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और उनके आर्थिक व सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही है. ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के जरिए बेटियों के अस्तित्व की रक्षा और शिक्षा के प्रति जागरुकता को बढ़ावा दिया जा रहा है.

सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से विवाह को गरिमापूर्ण आधार देने का प्रयास किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृत्व को सहारा मिल रहा है, जबकि उज्ज्वला योजना के जरिए महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने का लक्ष्य है.

सीएम योगी ने कहा कि इज्जत घर के माध्यम से महिलाओं की गरिमा और सम्मान की रक्षा, घरौनी के जरिए संपत्ति का अधिकार तथा 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने जैसे कदम भी महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version