केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर उनपर जारदार हमला बोला है. बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय से सांसद हैं और आज (07 अप्रैल) को इसी जिले में कन्हैया कुमार के साथ राहुल गांधी ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं.
इसको लेकर पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है और बिहार के विकास को लेकर बड़ी बात कह दी. उन्‍होंने कहा, “बिहार में आने से कोई असर पड़ने वाला नहीं है. बिहार में वो आएं, घूमें, भ्रम फैलाएं. नीतीश कुमार और मोदी की सरकार है. 2005 के पहले का और 2005 के बाद के बिहार को देखें. यहां सड़क बनी है. रोड बना है. पुल बना है. रोजगार मिला है. 8 लाख लोगों को सरकारी नौकरी नीतीश कुमार ने दी है. आगे भी चार लाख देने वाले हैं.”

राहुल गांधी का पटना एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

बेगूसराय में होने वाली ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा को लेकर सोमवार को राहुल गांधी दिल्ली से पटना पहुंचे. पटना से फिर वे बेगूसराय के लिए रवाना हुए. राहुल गांधी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका जारदार स्वागत किया. बेगूसराय के सुभाष चौक पर कन्हैया कुमार और कांग्रेस के भारी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे. यहीं से दो किलोमीटर की पदयात्रा शुरू होगी.
Latest News

जलवायु परिवर्तन से अरब देशों में भोजन-पानी का संकट, एक्सपर्ट ने जारी की चेतावनी

Climate change Arab world:  जलवायु परिवर्तन दुनिया में एक बड़े खतरे की घंटी बजा रहा है. इस दौरान पूरे...

More Articles Like This