BJP Government 12 Years: पीएम मोदी सरकार के आज 12 साल पूरे, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BJP Government 12 Years: आज ही के दिन 26 मई, साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. आज उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शुभकमानएं दी है.

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई.”

गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता बना BJP Government 12 Years

यूपी सीएम ने कहा कि इन वर्षों में गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता बना, अंत्योदय आत्मनिर्भरता की शक्ति में परिवर्तित हुआ और जनभागीदारी ने विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया. यही वह दृष्टि है, जिसने ऐसे ‘नए भारत’ का निर्माण किया, जहां नारी सशक्तीकरण, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं. सीमाओं पर अडिग, आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक और विश्व मंच पर आत्मविश्वास से परिपूर्ण भारत आज एक सशक्त और विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित है. डिजिटल, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी की त्रिवेणी ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को नई गति दे रही है.

सरकार की कई लाभकारी योजनाओं का किया जिक्र

सीएम योगी ने केंद्र सरकार की कई लाभकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी योजनाओं ने विकास को जन-जीवन तक पहुंचाकर लोगों के विश्वास को मजबूत किया है. यही विश्वास ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार कर रहा है. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही इस युगांतकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि अभिनंदन.

ये भी पढ़ें- उन्नाव में हादसाः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस, दारोगा-कैदी सहित छह की मौत, कई घायल

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This