BRICS Summit 2026: PM मोदी और इथियोपिया के पीएम अबी अहमद के बीच अहम बैठक, IT समेत इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BRICS Summit 2026: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक हैदराबाद हाउस में शनिवार को भारत और इथियोपिया के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम बैठक हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के बीच उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई. इथियोपिया BRICS के नए सदस्य देशों में शामिल है और प्रधानमंत्री अबी अहमद 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए विशेष रूप से नई दिल्ली पहुंचे हैं.

गर्मजोशी के साथ हुई मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली के बीच मुलाकात की शुरुआत गर्मजोशी भरे अंदाज में हुई. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गले मिलकर स्वागत किया. इससे दोनों देशों के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंधों की झलक देखने को मिली. इससे पहले शुक्रवार को इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के दिल्ली पहुंचने पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया था. इसके बाद शनिवार को दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच यह महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई.

व्यापार और निवेश समेत कई मुद्दों पर चर्चा

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबी अहमद अली ने भारत-इथियोपिया संबंधों को और मजबूत करने के विभिन्न तरीकों पर विस्तार से चर्चा की. दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी जोर दिया गया. इसके अलावा कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी यानी IT और दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क को मजबूत करने जैसे मुद्दे भी बातचीत के प्रमुख हिस्से रहे. भारत और इथियोपिया के बीच इन क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की काफी संभावनाएं देखी जा रही हैं.

ग्लोबल साउथ पर भारत का फोकस

भारत अपनी BRICS अध्यक्षता के दौरान ग्लोबल साउथ के देशों के साथ सहयोग को मजबूत करने पर लगातार जोर दे रहा है. इसी कड़ी में इथियोपिया के साथ संबंधों को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इथियोपिया वर्ष 2024 में BRICS समूह का सदस्य बना था. इसके बाद बहुपक्षीय मंचों पर भारत और इथियोपिया के बीच संपर्क और सहयोग को नई गति मिली है. भारत और इथियोपिया के संबंध लंबे समय से मजबूत रहे हैं. दोनों देशों के रिश्तों में विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण की अहम भूमिका रही है. भारत ने इथियोपिया के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के जरिए द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर लगातार ध्यान दिया है.

18वां BRICS Summit बढ़ा रहा है सहयोग के अवसर

नई दिल्ली में आयोजित हो रहा 18वां BRICS शिखर सम्मेलन भारत और इथियोपिया के लिए भी महत्वपूर्ण है. इस सम्मेलन के दौरान दोनों देशों को अपने द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने का अवसर मिल रहा है. इसके साथ ही वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर साझा रणनीति तैयार करने तथा ग्लोबल साउथ से जुड़े विषयों पर आपसी सहयोग बढ़ाने की संभावनाएं भी मजबूत हो रही हैं.

यह भी पढ़े: PM मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा- CM योगी आदित्यनाथ

Latest News

BRICS Summit 2026: भारत- UAE ने रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

New Delhi: भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपने व्यापक रणनीतिक साझेदारी (कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप) संबंधों को और...

More Articles Like This

Exit mobile version