इनकम टैक्स सिम्पलीफिकेशन पर अगले हफ्ते विधेयक लाएगी सरकार, बजट पेश करने के बाद बोली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Budget 2025: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का बजट पेश किया. इसके बाद उन्‍होंने एक कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ”केपैक्स पर सार्वजनिक व्यय में कोई कमी नहीं की गई है. हम सरकार द्वारा किए गए पूंजीगत व्यय के गुणक प्रभाव पर जोर देना जारी रखते हैं, जिसने हमें टिकाए रखा है. हम उस पर काम करना जारी रखते हैं और इन सबके साथ हमारी राजकोषीय विवेकशीलता बनी हुई है.”

लोगों की आवाज पर प्रतिक्रिया देती है ये सरकार: सीतारमण

इसके अलावा, उन्‍होंने इनकम टैक्स सिम्पलीफिकेशन का जिक्र करते हुए कहा कि ”एक बात जो मैं निश्चित रूप से उजागर करना चाहूंगी, और वो ये है कि ये सरकार लोगों की आवाज पर प्रतिक्रिया देती है. जिसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जाने जाते हैं.

टैरिफ को बनाने पर हो रहा काम: सीतारमण

निर्मला सीतारमण ने कहा कि ये एक बहुत ही उत्तरदायी सरकार है और इसके परिणामस्वरूप, इनकम टैक्स सिम्पलीफिकेशन, जिसकी मैंने जुलाई में घोषणा की थी, वो पहले ही पूरा हो चुका है और इसे लेकर हम अगले सप्‍ताह विधेयक लाएंगे. ऐसे में यदि हम टैक्सेशन समेत सुधार की बात कर रहे हैं, तो काम पूरा हो चुका है. ये बजट युक्तिकरण और सीमा शुल्क के बारे में भी बात करता है. टैरिफ को कम किया जा रहा है, साथ ही इसे सरल भी बनाया जा रहा है.”

इसे भी पढें:-Budget 2025 का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया स्वागत, बोले-विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला बजट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This