GRWM Video बनाकर लोगों को प्ररित करें, Handloom Day पर PM Modi का युवाओं को खास संदेश

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Handloom Day: आज 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे मनाया जा रहा है. इस ख़ास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक रील शेयर किया है, जिसमें उन्होंने देशवासियों, ख़ासकर युवाओं से एक ख़ास अपील की है.

Handloom Day पर पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

6 अगस्त 2026 को पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि कल 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे है. आइए भारत की हैंडलूम विविधता को लोकप्रिय बनाएं. इस दौरान उन्होंने फ्रेंडशिप डे का हवाला देते हुए अपील की कि 7 अगस्त सभी लोग हैंडलूम डे भी मनाएं.

GRWM Video बनाकर लोगों को प्ररित करें

इस वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, ‘7 अगस्त 1905 हमें भूलना नहीं है. 7 अगस्त 1905 के लिए स्वदेशी आंदोलन का प्रारंभ हुआ था. और आत्म गौरव भारत की नींव डाली गई थी. अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी. जन-जन जुड़ गया था. अभी पिछले सप्ताह आप लोगों ने फ्रेंडशिप डे मनाया. ऐसे में मैं आपसे आग्रह करता हूं, कि 7 अगस्त हैंडलूम डे होता है. हमें इतने ही उत्साह और उमंग के साथ, हेंडलूम डे मनाना है. और हेंडलूम डे मनाने का मतलब है कि हर गरीब परिवार, बुनकर परिवार, अपने हाथों से अपने छोटे छोटे लूम पर कपड़े बनाते हैं, अब नई नई वैराइटी होती है. आप लोग भी इस तरह की वैरायटी के साथ GRWM Video करके जरूर दुनिया के सामने अपनी बात रख सकते हैं. हैंडलूम के लिए लोगों को प्रेरित कर सकते है. हमारा काम है, आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए,  हमारे इन छोटे-छोटे गरीब परिवारों के लिए भी, आर्थिक रूप से समृद्ध करना. आइए, हम स्वयं हैंडलूम से कुछ न कुछ खऱीदें. उसका एक वीडियो बनाएं और देश और दुनिया में उसे प्रचारित करें.’

ये भी पढ़ें- CM योगी बोले- घुमंतू समाज को नहीं खानी पड़ेगी दर-दर की ठोकरें, मिलेगा विकास का अवसर

Latest News

पिता अतीक अहमद और बड़े भाई की कब्र के पास दफनाया जाएगा अबान, जनाजे में नहीं शामिल होंगे 2 भाई

Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed: गुरुवार को उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद...

More Articles Like This

Exit mobile version