Champat Rai: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासी हलचल मची हुई है. इस मामले पर पक्ष-विपक्ष लगातार एक-दूसरे को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. इसी बीच राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने एक बड़ा बयान दिया है. इस मामले में SIT ने ट्रस्ट के पूर्व महासचिव का बयान दर्ज किया है. जिसमें चंपत राय ने चढ़ावा चोरी मामले में हाथ होने से इनकार किया है. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस के बताया कि उनके संज्ञान में चोरी का मामला आते ही वह तुरंत अलर्ट हो गए थे. उन्हीं के ही कहने पर संदिग्ध पकड़े गए हैं.
पुलिस ने Champat Rai से तीन घंटे तक पूछताछ की
दरअसल, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि सभी आरोपी चंपत राय से जुड़े हुए थे. जिसके बाद पुलिस ने चंपत राय से भी तीन घंटे तक पूछताछ की. अपने बयान में चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर में तमाम फैसलों की जिम्मेदारी उनकी खुद की थी, लेकिन कई चीजें गलत हुई हैं. वह यह बात स्वीकार करते हैं.
टिन्नू यादव को लेकर दिया बड़ा बयान
इस दौरान चंपत राय से चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी टिन्नू यादव को लेकर सवाल किया गया. जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि टिन्नू उनसे काफी समय से जुड़ा हुआ है. . हालांकि, उन्हें कभी अंदेशा भी नहीं था कि टिन्नू कुछ ऐसा कर सकता है. इसी के साथ चंपत राय ने यह बात स्वीकारी कि उन्हें ही सबसे पहले इस बात की जानकारी हुई थी और पुलिस से बात करके उन्होंने ही पहली गिरफ्तारी कराई थी.
वह अकेले इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं
SIT ने इस दौरान चंपत राय से पूछा कि इन लोगों की नियुक्तियां किन आधार पर हुई थी? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि नियुक्तियों के कई पैमाने थे लेकिन वह अकेले इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं. तमाम लोगों की पैरवी के आधार पर इन्हें नौकरी दी गई थी. उन्होंने ये स्वीकार किया ने कि चढ़ावा चोरी हुई है, लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर अपनी भूमिका होने से इनकार कर दिया है.

