‘पूर्ण स्वराज्य’ के पुरोधा बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि आज, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bal Gangadhar Tilak: आज भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक ‘लोकमान्य’ बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि मनाई जा रही है. आज पूरा देश उनके योगदान को याद कर रहा है. इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. लोकमान्य तिलक ने अपनी ‘मराठा’ और ‘केसरी’ पत्रिकाओं के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना का संचार किया और स्वाधीनता के विचारों को जन-जन तक पहुँचाया. उनकी कालजयी कृति ‘गीता रहस्य’ ने कर्मयोग, कर्तव्य और राष्ट्रधर्म का संदेश दिया. उन्होंने सार्वजनिक गणेश उत्सव और छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान को नई ऊर्जा प्रदान की. उनका अमर उद्घोष, “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा”, आज भी प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और कर्तव्यबोध का संचार करता है.”

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि Bal Gangadhar Tilak

गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, “लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं. तिलक महाराज आजादी के आंदोलन के उन अग्रणी नायकों में थे, जिन्होंने अपने ओजस्वी विचारों व अद्वितीय संगठन कौशल से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान की. एक ओर उन्होंने स्वराज के संकल्प के साथ युवाओं को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़कर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया, तो दूसरी ओर उनकी लेखनी अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध प्रतिकार की सशक्त आवाज बनी. सांस्कृतिक जनजागरण से जन-जन में राष्ट्रीयता की ज्योति प्रज्वलित करने वाले लोकमान्य तिलक का जीवन व व्यक्तित्व हम सभी को अनंत काल तक राष्ट्रप्रथम के पथ पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा.”

ओम बिड़ला ने अर्पित की श्रद्धांजलि

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने लिखा, “भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं शिक्षाविद् ‘लोकमान्य’ बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. ‘स्वराज’ का अमर उद्घोष देकर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा और जन-जन को नई ऊर्जा प्रदान की. ‘केसरी’ और ‘मराठा’ जैसे समाचार पत्रों के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना का प्रसार, सार्वजनिक गणेशोत्सव और शिवाजी जयंती जैसे आयोजनों द्वारा जनजागरण तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान ने भारतीय समाज को संगठित और आत्मविश्वासी बनाया. लोकमान्य तिलक का संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान से ओतप्रोत जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा.”

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा’ का अमर मंत्र देकर राष्ट्रचेतना को नई दिशा देने वाले, भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक ‘लोकमान्य’ बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. ‘लोकमान्य’ का जीवन राष्ट्रभक्ति का आदर्श और उनका ‘स्वराज मंत्र’ भारत की आत्मा का अमर स्वर है.”

ये भी पढ़ें- पप्पू यादव के भगवा वस्त्र पहनकर प्रदर्शन करने पर संतों ने जताई नाराजगी, राष्ट्रपति से कर दी ये बड़ी मांग

Latest News

Athens Fires: ग्रीस के कई इलाकों में फैली जंगल की आग, फ्रांस और स्पेन में भी बिगड़े हालात

Athens Fires: शनिवार को ग्रीस के कई इलाकों में जंगल की आग भड़क उठी. इनमें एथेंस के आसपास का...

More Articles Like This