चेतेश्वर पुजारा ने किया संन्यास का ऐलान, सुनहरे करियर को किया अलविदा

Must Read

BCCI: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. वह लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चले रहे थे. अब उन्होंने सुनहरे करियर को अलविदा कह दिया है. भारतीय टीम में उनकी जगह कई युवा प्लेयर्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वो घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर वापसी की कोशिश कर रहे थे लेकिन चयनकर्ताओं ने नए खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला लिया.

पुजारा ने लिखा भावुक कर देने वाला नोट

पुजारा ने नोट में लिखा, ‘राजकोट के एक छोटे से शहर का रहने वाला मैं, बचपन में अपने माता-पिता के साथ सितारों को छूने का सपना देखा और भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का सपना संजोया. मुझे तब यह नहीं पता था कि यह खेल मुझे इतना कुछ देगा. अनमोल अवसर, अनुभव, उद्देश्य, प्रेम, और सबसे बढ़कर अपने राज्य और इस महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका. मैं BCCI और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे अपने क्रिकेट करियर में अवसर और समर्थन दिया. मैं उन सभी टीमों, फ्रेंचाइजियो और काउंटी टीमों का भी आभारी हूं जिनका मैं वर्षों तक हिस्सा रहा.’

पुजारा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर

टेस्ट क्रिकेट में पुजारा ने 103 मैच की 176 पारियों में 43.60 की औसत से 7,195 रन बनाए. उनके बल्ले से 19 शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 206* रन रहा है. उन्होंने 5 वनडे में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 10.20 की औसत के साथ कुल 51 रन बनाए थे. वह भारत की ओर से कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेल सके थे.

इसे भी पढ़ें:-पूर्व केंद्रीय मंत्री Arun Jaitley की पुण्यतिथि आज, CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This