Christmas 2023: दूसरे धर्म के बच्चों को नहीं बना सकते सेंटा, लेना पड़ेगा परमिशन…

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Christmas 2023 News: क्रिसमस डे नजदीक है. ज्यादात्तर स्कूलों में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बीच मध्य प्रदेश के शाजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर विवेक दुबे ने दूसरे धर्म के बच्चों को सेंटा बनाने पर रोक लगा दी गई है. उन्होंने कहा कि यदि दूसरे धर्म के बच्चों को सेंटा बनाना है तो उससे पहले अभिभावकों से परमिशन लें.

जानिए क्यों लिया यह फैसला

दरअसल, क्रिसमस पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं. यह कार्यक्रम थोड़े धार्मिक भी होते हैं. कई स्कूलों में उस दिन बच्चों को सेंटा का ड्रेस पहनकर आने के लिए कहा जाता है. जो एक विशेष धर्म का कैरेक्टर होता है और यह कैरेक्ट बच्चों के धर्म के नहीं होते हैं. अधिकत्तर स्कूलों में ऐसे प्रोग्राम शांति से हो जाते हैं. लेकिन कुछ स्कूलों में इसको लेकर भयंकर विवाद भी देखने को मिलता है. भविष्य में ऐसा विवाद ना हो, इसको देखते हुए शाजापुर के डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर विवेक दुबे ने यह आदेश जारी किया है.

जानिए क्या बोले DIO

शाजापुर जिले के डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर विवेक दुबे ने कहा “सभी स्कूलों से कहा गया है कि वो धार्मिक प्रोग्राम तो आयोजित करें लेकिन दूसरे धर्म के बच्चों को ड्रामा या फैंसी ड्रेस इंवेट में शामिल ना करें. अगर ऐसा करना जरूरी है तो पहले बच्चे के आभिभावक से लिखित में इसकी परमिशन लें.”

अभिभावक की परमिशन जरुरी

डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर विवेक दुबे ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया कि क्रिसमस का प्रोग्राम तो होगा. किंतु दूसरे धर्म के बच्चों को सेंटा या अन्य धार्मिक कैरेक्टर नहीं बनाया जाएगा. यदि किसी बच्चे को ईसाई धर्म का धार्मिक कैरेक्टर बनाना होगा तो उससे पहले उसके माता-पिता से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भयंकर ठंड, इन राज्यों में कोहरे का अलर्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This