CJP Parliament March: आज कॉकरोच जनता पार्टी संसद भवन तक मार्च करने जा रही. जिसके बाद संसद भवन और उसके आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली का जंतर-मंतर अब रैली का मैदान बन चुका है. मार्च से पहले CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने उनसे बात करने की कोशिश की है.
मार्च से पहले CJP का बड़ा दावा
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, ‘प्रशासन सरकार के साथ बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रहा है. वे बहुत देर से आए हैं, लेकिन हमने खुले दिल से कहा है कि हम उनसे बात करने को तैयार हैं. अभी तक उनकी तरफ से कोई साफ़ बात नहीं कही गई है. अब फ़ैसला उन्हें करना है.’
#WATCH | Delhi: Saurav Das, Chief Spokesperson, Cockroach Janta Party, says, “The administration is trying to open talks with the government. They have come very late, but we have opened our hearts and said that we are willing to talk to them. There has been no clarity from their… pic.twitter.com/XU1Bi7pQa1
— ANI (@ANI) July 20, 2026
हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता CJP Parliament March
वहीं, प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, ‘भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है. पिछले 10-12 सालों से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं. जंतर-मंतर पर एक महीने तक बैठकर आप लोगों ने लोकतंत्र में नई जान फूंक दी है. देश भर से लोग यहां आ रहे हैं, जब मैं अमेरिका में था तो लोग मुझसे कहते थे कि कोई भी सड़कों पर नहीं उतरेगा, यह सिर्फ सोशल मीडिया का एक ट्रेंड बनकर रह जाएगा. आज जंतर-मंतर की ओर जाने वाली चारों सड़कों को देखिए, वे पूरी तरह से खचाखच भरी हुई हैं. हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता.’
जंतर-मंतर पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
संसद के मॉनसून सत्र और इस आंदोलन को लेकर जंतर-मंतर और उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. चारों तरफ़ दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है. फिलहाल पुलिस किसी को नहीं रोक रही. हालांकि, किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं है.

