CM Dhami Delhi Visit: UCC पर मंथन तेज, रक्षा मंत्री से सीएम धामी ने की मुलाकात, कही ये बात

Must Read

CM Dhami Delhi Visit: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी कल केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर के दी. सीएम धामी दो दिवसीय दौरे पर कल दिल्ली पहुंचे थे. जहां पर उन्होने यूसीसी को लेकर चर्चा की. धामी का ये दिल्ली दौरा उस वक्त हुआ है जब देश भर में यूसीसी को लेकर चर्चा का दौर चल रहा है.

क्या बोले सीएम धामी

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी से भेंट की. इस दौरान उनसे प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की. साथ ही रानीखेत और लैंसडाउन में छावनी बोर्डों को भंग करने और सैन्य स्टेशनों से बाहर के क्षेत्रों को राज्य प्रशासन को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया.”

सीएम धामी ने आगे लिखा, “इस अवसर पर जनपद रूद्रप्रयाग में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए ECHS केंद्र खोले जाने हेतु संस्तुति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया. साथ ही रुद्रप्रयाग में सीएसडी कैन्टीन खोले जाने, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए एनआरटीओ की 4 एकड़ भूमि हस्तांतरित करने तथा राज्य सरकार को क्षेत्रीय संपर्क योजना की सेवाओं के संचालन के लिए जोशीमठ और धारचूला आर्मी हेलीपैड के उपयोग की अनुमति प्रदान करने हेतु अनुरोध किया. माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री जी द्वारा प्रदेश को हर संभव सहयोग देने के आश्वासन हेतु समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आभार!”

ये भी पढ़ेंः Unique Wedding: एक विवाह ऐसा भी जहां सुहागरात से पहले किया जाता ऐसा काम! जानकर उड़ जाएंगे होश

पीएम ने यूसीसी पर कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में भोपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि एक देश में दो कानून कैसे हो सकते हैं. सबके लिए एक प्रकार का ही कानून होना चाहिए. पीएम ने इस दौरान कहा कि देश में यूसीसी लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट भी कह रहा है. ऐसे में इस कानून को लागू करना चाहिए. पीएम के बयान के बाद से इस कानून को लेकर देश भर में बयानबाजी शुरू हो गई है.

Latest News

Jio IPO की एंट्री का काउंटडाउन शुरू! इस तारीख को खुलेगा आईपीओ, जानें डिटेल

Jio Platforms IPO: अगर आप भी शेयर बाजार में किसी बड़े आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं, तो Jio Platforms...

More Articles Like This