अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी बोले- ‘15 दिन में होगा दूध का दूध और पानी का पानी’

Must Read

Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के प्रकरण में बड़ा बयान दिया है. अयोध्या के रुदौली में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और राम भक्तों से धैर्य बनाए रखने की अपील की. इसी के साथ CM योगी ने कहा कि SIT इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करेगी. अगर किसी पास इससे संबंधित कोई भी प्रूफ है तो SIT को सौंपा जाए. ताकि पूरी सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए.

किसी भी तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए

एसआईटी की रिपोर्ट आने तक किसी भी तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए, क्योंकि अनावश्यक टिप्पणियां जांच को प्रभावित करती हैं. राम भक्तों को मर्यादा की याद दिलाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु राम ने हमें धैर्य सिखाया है, जिसके बल पर हमने 500 वर्षों तक संघर्ष किया. इस मामले में भी आप केवल 15 दिन का इंतजार और करें. अयोध्या को बदनाम करने की साजिश रचने वालों के बहकावे में बिल्कुल न आएं. किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

विपक्ष के बयानों पर कड़ा ऐतराज

सीएम योगी बिना किसी का नाम लेते हुए विपक्ष के बयानों पर कड़ा ऐतराज जताया है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि जो लोग आज राम भक्तों के अपमान की बात कर रहे हैं, उनका चरित्र दोहरा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में ₹378 करोड़ रुपये से अधिक से राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सहित 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति का अनावरण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह को संबोधित किया.

राष्ट्रनायकों, वीरों और वीरांगनाओं के प्रति श्रद्धा भाव 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रनायकों का सम्मान, वीरों और वीरांगनाओं के प्रति श्रद्धा भाव हमे राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा प्रदान करता है. उसी राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा से प्रेरित होकर हमारी डबल इंजन की सरकार ने सरकार बनने के बाद महारानी लक्ष्मीबाई, महारानी दुर्गावती, महारानी अवंतीबाई लोधी,वीरांगना झलकारी बाई ,वीरांगना उदा देवी के नाम पर अनेक अभियान प्रारंभ कराए.

इसे भी पढ़ें. ट्रंप के ड्रीम प्रोजेक्ट पर भ्रष्टाचार का साया? वॉशिंगटन के ऐतिहासिक पूल में मिली गड़बड़ी, जगह-जगह उखड़ी कोटिंग

Latest News

FY27 में महंगाई दर 5% रहने का अनुमान, छोटी अवधि में होगी बढ़ोतरी: RBI

RBI Inflation Forecast: RBI ने वित्त वर्ष 2027 के लिए खुदरा महंगाई का अनुमान 5% रखा है. गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता, अल-नीनो और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव महंगाई के लिए जोखिम बने हुए हैं.

More Articles Like This