ट्रंप के ड्रीम प्रोजेक्ट पर भ्रष्टाचार का साया? वॉशिंगटन के ऐतिहासिक पूल में मिली गड़बड़ी, जगह-जगह उखड़ी कोटिंग

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ड्रीम प्रोजेक्ट को झटका लगा है. राजधानी वॉशिंगटन डीसी को खूबसूरत बनाने का उनका सपना फिलहाल मुश्किलों में है. ट्रंप के आदेश पर करोड़ों डॉलर खर्च कर रेनोवेट किए गए ऐतिहासिक लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल में अब एक नई गड़बड़ी सामने आई है. पूल के तल पर की गई नीली कोटिंग कई जगह से उखड़ती दिखाई दी है. गुरुवार को नेशनल मॉल में पूल के अंदर नीले रंग की एक परत पानी में तैरती नजर आई.

क्या इस प्रोजेक्ट में जमकर भ्रष्टाचार हुआ?

यह साफ नहीं है कि यह पेंट है या सीलेंट, लेकिन तस्वीरों के सामने आने के बाद सवाल उठने लगा कि क्या इस प्रोजेक्ट में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है? ओबामा सरकार के रेनोवेशन को नाकाम बताते हुए ट्रंप ने इस साल दोबारा काम शुरू कराया था. शुरुआत में इस प्रोजेक्ट की लागत 18 लाख डॉलर बताई गई थी, लेकिन बाद में यह बढ़कर करीब 1.47 करोड़ डॉलर पहुंच गई. इसके बावजूद पूल में फिर से काई दिखाई देने लगी.

पूल के कई हिस्सों में पानी हरा ही नजर आया

हाल ही में अधिकारियों ने पानी साफ करने के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड डाला और ‘एडवांस्ड नैनोबबलर टेक्नोलॉजी’ का भी इस्तेमाल किया, लेकिन गुरुवार तक पूल के कई हिस्सों में पानी हरा ही नजर आया. ट्रंप ने अप्रैल में इस ऐतिहासिक पूल के रेनोवेशन का आदेश दिया था. इसका कॉन्ट्रैक्ट तर 1.4 करोड़ डॉलर (1.32 अरब रुपये) का निकला. इसके बाद पूल को खाली कर उसके तल को अमेरिकी झंडे के नीले रंग से रंगा गया और फिर दोबारा पानी भरा गया. लेकिन काम पूरा होने के कुछ ही दिनों बाद पहले पानी में काई जमने लगी और अब नीली कोटिंग भी उखड़ती दिखाई दे रही है.

आखिर उखड़ क्या रहा है

रेनोवेशन का काम करने वाली कंपनी अटलांटिक इंडस्ट्रियल कोटिंग के मालिक एडी वुड ने कहा कि सिर्फ तस्वीरों और वीडियो के आधार पर यह बताना मुश्किल है कि आखिर उखड़ क्या रहा है. उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस के दौरान अगर कोई समस्या होगी तो उसे ठीक कर दिया जाएगा. वहीं पूल इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञ टिम आउरहान ने कहा कि किसी भी कोटिंग के उखड़ने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं. इनमें सतह की तैयारी, गलत तरीके से कोटिंग करना, चिपकने में दिक्कत, मौसम का असर या दूसरी तकनीकी समस्याएं शामिल हैं.

करीब 100 साल से वॉशिंगटन डीसी की पहचान

उन्होंने कहा कि असली चिंता की बात यह होगी अगर पूल के कई हिस्सों में कोटिंग उखड़ने लगे. लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल पिछले करीब 100 साल से वॉशिंगटन डीसी की पहचान रहा है. लेकिन इसमें काई और पानी रिसने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. बराक ओबामा प्रशासन ने 2012 में करीबर 3.4 करोड़ डॉलर खर्च कर 18 महीने तक इसका रेनोवेशन कराया था. तब दावा किया गया था कि इससे समस्या खत्म हो जाएगी. हालांकि कुछ ही समय बाद पूर गंदे पानी और कई पक्षियों के बीट और मरी बतखों से भर गया.

इसे भी पढ़ें. Times Square Firing:  गोलियों की गूंज से दहल उठा अमेरिका का टाइम्स स्क्वायर, मचा हड़कंप

Latest News

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान ने फिर दी भारत को धमकी, बिलावल भुट्टो बोले- ‘हम जवाब देने को तैयार हैं’

New Delhi: सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी की है....

More Articles Like This