मायावती पर कांग्रेस नेता Udit Raj की विवादित टिप्पणी, भड़के आकाश आनंद, जानिए क्‍या कुछ कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने 17 फरवरी को लखनऊ में एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर विवादित बयानबाजी कर दी. उदित राज के इस बयान पर मायावती के भतीजे और उनके राजनीतिक उत्‍तराधिकारी माने जा रहे आकाश आनंद भड़क गए हैं. बीएसपी प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने डॉ उदित राज पर निशाना साधते हुए यूपी पुलिस से उनकी गिरफ्तारी की मांग की है.

इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्‍ट करते हुए लिखा, “आज लखनऊ में मान्यवर कांशीराम साहेब के कुछ पुराने सहयोगी और कभी बीजेपी कभी कांग्रेसी चमचे उदित राज ने साहेब के मिशन पर लंबा चौड़ा ज्ञान दिया है. जबकि उदित राज अपने स्वार्थ के लिए दूसरे दलों में मौका तलाशने के लिए कुख्यात है. उसे बहुजन मूवमेंट की चिंता सिर्फ इसलिए है, ताकि वो किसी दल की चमचागिरी कर के सांसद या विधायक बन सके. इसका बहुजन समाज के उत्थान से कोई लेना देना नहीं है.”

आकाश आनंद ने आगे लिखा, “मैं बहुजन मिशन का युवा सिपाही हूं, लेकिन बाबा साहेब और मान्यवर साहेब के मिशन को इससे ज्यादा समझता हूं.” उन्होंने डॉ उदित राज पर आरोप लगाते हुए कहा, “आज इसकी भाषा में जिस तरह की धमकी है वो हम बहुजन मिशन के करोड़ों सिपाहियों को कतई बर्दाश्त नहीं है.”

कांग्रेस नेता उदित राज ने क्या कहा था?

कांग्रेस नेता उदित राज ने कुछ दिनों पहले लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, अपने सगे संबंधियों को कैसे मारोगे? तो श्री कृष्ण ने कहा कि कोई सगा संबंधी नहीं है, न्याय के लिए लड़ो और अपने लोगों को ही मार दो.”उन्होंने कहा, आज हमारे श्री कृष्ण ने उसी मोड़ पर कह दिया है कि सबसे पहले जो अपना दुश्मन है उसी को मार दो. जो सामाजिक न्याय का दुश्मन है, जिसका जिक्र मैं ने अपने प्रेस रिलीज लिख दिया है. मायावती ने सामाजिक आंदोलन का जो गला घोंटा हैं, ऐसे में अब उनका गला घोंटने का समय आ गया है.

Latest News

Bihar: पटना के मनेर में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाश ढेर, गोली लगने से थानाध्यक्ष भी घायल

Patna: बिहार की राजधानी पटना के मनेर में शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत हो गई. इससे...

More Articles Like This

Exit mobile version