कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस ख़ास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है.

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की बधाई. उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु मिले.”

ओम बिड़ला ने दी शुभकामनाएं Mallikarjun Kharge

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा, “राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.”

राजनाथ सिंह ने दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. वे दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें.”

यूपी कांग्रेस ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, कुशल संगठनकर्ता और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं. सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आपका समर्पण और लंबा राजनीतिक सफर हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगल कामना करते हैं.”

ये भी पढ़ें- Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, जानिए 26 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version